Birsa Times

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर

चांदन(बांका)बाजार स्थित गोड़धोवा मोड़ के समीप आज शनिवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एम.एम.के.जी हाईस्कूल चांदन स्थित वार्ड नंबर 07 हरिजन कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार तुरी पिता दिलीप तुरी व रोहित कुमार पिता अरूण यादव सा०गोड़ा यादव टोला निवासी जरूरी कार्य हेतु रेलवे स्टेशन चांदन जाने के दौरान गोड़धोवा मोड़ के पहुंचते ही बाईक के सामने एक बच्चा दौड़ गया।जिसे बचाने के फिराक में अनियंत्रित होकर बाईक सवार दोनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार व डॉ रमेश कुमार ने दोनों घायल युवकों को इलाज कर घर भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *