Birsa Times

तेज रफ्तार हाईवा ने तीन बिजली पोल तोड़े,बड़ा हादसा टला।

तेज रफ्तार हाईवा ने तीन बिजली पोल तोड़े,बड़ा हादसा टला।

बालूमाथ। प्रखंड मुख्यालय स्थित चंदवा बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार को कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा वाहन सड़क किनारे लगे तीन बिजली पोलों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों पोल क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और संयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा वाहन तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और हाइवा सड़क किनारे लगे बिजली पोलों को तोड़ते हुए पलट गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान वे बाल-बाल बच गए। यदि वाहन कुछ और आगे बढ़ जाता तो किसी घर या राहगीर को अपनी चपेट में ले सकता था।ग्रामीणों ने बताया कि तूबेद कोलियरी से कोयला लेकर साइडिंग तक जाने वाले हाइवा वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। कई वाहन तेज गति से संचालित होते हैं,जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण,भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने,नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा समय समय पर वाहनों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इन उपायों से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *