Birsa Times

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाई सुचना पर कडबिंधा हटिया के समीप मादक पदार्थ का सेवन व बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, दोनो आरोपियों के जेब से 49पुडिया ब्राउन शुगर बरामद

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाई सुचना पर कडबिंधा हटिया के समीप मादक पदार्थ का सेवन व बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, दोनो आरोपियों के जेब से 49पुडिया ब्राउन शुगर बरामद

रामगढ़/रामजी साह।
रामगढ़ पुलिस को एक बार फिर से बडी सफलता मिली है रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार अथक प्रयास से पुलिस ने दो आरोपियों को 49 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार उन्हें बराबर सुचना मिली रहा था की कढबिंधा हटिया के समीप कुछ युवकों द्वारा मादक पदार्थों का सेवन व खरीद बिक्री कर रहे है।थाना प्रभारी मनीष कुमार ने इसकी सुचना जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया। एसपी पितांबर सिंह खेरवार के आदेश पर एसडीपीओ जरमुंडी नवल किशोर सिंह के अगुवाई में सात सदस्यीय पुलिस टीम गठित किया गया।वहीं पुलिस टीम ने 01जुन समय 10,45 AM को कडबिंधा हटिया के समीप मादक पदार्थों का सेवन व खरीद बिक्री कर रहै दो युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में 1, कुन्दन मंडल उम्र 35,पिता बिभिषण मंडल, ग्राम माल भंडारों,थाना मुफस्सिल जिला दुमका तथा 2, पप्पू मंडल उम्र 25,पिता हरि मंडल , ग्राम दोलामोड थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कुंदन मंडल के बाईं पोकेट से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 0.5.25ग्राम ,तथा पप्पु मंडल उम्र 25, पिता हरि मंडल ग्राम दोलामोड,थाना रामगढ़ के बाईं पोकेट से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत कुल 49 पुड़िया कुल वजन 11.5 ग्राम बाउन सुगर बरामद किया गया।वहीं रामगढ़ थाना के पुअनि अभिषेक गुप्ता के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(b) NDPS act के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेजा गया।वहीं 07 सदस्यीय पुलिस टीम में टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ नवल किशोर सिंह,थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुअनि अभिषेक गुप्ता,बृज कुमार राय समेत सात सदस्यीय पुलिस टीम शामिल थे। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ब्राउन शुगर जेसे मादक पदार्थों का सेवन व खरीद बिक्री करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *