Birsa Times

देवघर एम्स गेट पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध बसों का कटा चालान

देवघर एम्स गेट पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध बसों का कटा चालान

एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान, लक्ष्मीपुर चौक में भी हुई कार्रवाई

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर के निर्देश पर मंगलवार को देवघर एम्स गेट के बाहर अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक (CCR) लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
एम्स गेट को कराया अतिक्रमण मुक्त
थाना प्रभारी यातायात एवं देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के सहयोग से चले अभियान में देवघर एम्स के मुख्य द्वार के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
लक्ष्मीपुर चौक में अवैध बसों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान लक्ष्मीपुर चौक में अवैध रूप से खड़ी बसों एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया।
नागरिकों से अपील
इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की कि वे मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *