Birsa Times

गुरुआ में अचानक आई आंधी-पानी से मूंग की फसल बर्बाद, किसान मायूस।

गुरुआ में अचानक आई आंधी-पानी से मूंग की फसल बर्बाद, किसान मायूस।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ (गया जी):- गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में लगी मूंग की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी मायूस और चिंतित नजर आ रहे हैं।इस संबंध में श्री राम बिगहा गांव के किसान कृष्णा गहलौत,शशि कुमार,शंकर यादव,डोमया के किसान भोला यादव,अभिषेक ठाकुर आदि ने बताया कि मूंग की फसल में अभी फल और फूल लगने शुरू ही हुए थे, तभी तेज हवा और बारिश ने फसल को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीण किसानों का कहना है कि पहले ही मौसम की मार और बढ़ती खेती लागत से किसान परेशान हैं, ऊपर से इस बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है। किसानों ने सरकार से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।किसानों ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द राहत नहीं देता है तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है। इलाके के किसान अब आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भी चिंता में डूबे हुए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *