Birsa Times

तेज रफ्तार का कहर, हंटरगंज में भीषण हादसा;

तेज रफ्तार का कहर, हंटरगंज में भीषण हादसा;

बेकाबू कार ने टेंपो और टोटो में मारी टक्कर, दस घायल,

दो गंभीर रेफर, स्थिति नाजुक

अफरा-तफरी का माहौल, सीएचसी में मची चीख पुकार

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की शाम ना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप चतरा – डोभी मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसे में दस लोग घायल गए। वही दो लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना तेज रफ्तार कार और टेंपू टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर के चलते हुआ। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए है।पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना कार चालक की लापरवाही से हुई है । कार बहुत तेज रफ्तार और गलत दिशा में था, जिससे टेंपू और टोटो चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर लगने के बाद टेंपू के टोटो और कार के परखच्चे उड़ गए और बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।दुर्घटना में घायलों की पहचान बड़ीबीघा गांव निवासी शिवनंदन यादव कटैया निवासी हरकू यादव, डुमरी निवासी सपना कुमारी,जोड़ाकरम निवासी फूल कुमारी,बैजनाथपुर निवासी संतराज कुमार,बहेरा निवासी खदीजा खातून और शिफापरवीन, खूंटीकेवाल निवासी सूकनी देवी,सविता देवी तथा डोभी निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। सभी का इलाज हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि खदीजा खातून और हरकू यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया जी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी डोभी के धीरजपुल साप्ताहिक हाट बाजार से अपने-अपने घर हंटरगंज क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही आई-20 कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे टेंपो एवं टोटो को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलने पर हंटरगंज थाना के एएसआई रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वही दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आई-20 कार को कब्जे में ले ली है, तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार में सवार युवक नशे की हालत में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे,जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे की हालत में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *