Birsa Times

उरई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

उरई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

उरई (जालौन)। वायरल वीडियो में महिला सिपाही दिल्ली जाने वाली शताब्दी बस में जबरन सफर करने को लेकर बस स्टाफ से बहस करती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि उरई से दिल्ली के लिए अमर ट्रेवल्स की बस टूरिस्ट पैकेज के तहत रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक महिला सिपाही बस में बैठने के लिए पहुंची। बस स्टाफ ने महिला सिपाही को बताया कि बस में सभी सीटें फुल हैं और अतिरिक्त यात्री को बैठाना संभव नहीं है। आरोप है कि इसके बावजूद महिला सिपाही बस में सफर करने की जिद पर अड़ गई।
वायरल वीडियो में महिला सिपाही और बस कर्मचारियों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इस दौरान बस में बैठी दिल्ली जाने वाली सवारियां भी घंटों परेशान रहीं। यात्रियों को बस रवाना होने का इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला सिपाही पर वर्दी का रौब दिखाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *