Birsa Times

गोपीपुर मिडिल स्कूल के पास बाइक की पेड़ में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गोपीपुर मिडिल स्कूल के पास बाइक की पेड़ में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने दिया मानवता का परिचय, घायलों को भेजा अस्पताल

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता:- प्रमोद कुमार दांगी

पत्थलगड़ा (चतरा):-पत्थलगड़ा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गोपीपुर स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिरकोल गांव निवासी कुलदीप गंझू, पिता मोहन गंझू एवं उनका रिश्तेदार बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पत्थलगड़ा थाना को दी। थाना के मुंशी शक्ति कुमार की तत्परता से दोनों घायलों को निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट भी दो टुकड़ों में टूट गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *