रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में थाना अध्यक्ष मनेस कुमार के द्वारा नगवा पंचायत के चंदोखरा गांव के एक वकील मुसाफिर दास को जेल भेजे जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने प्रशासन पर झूठा आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
हालांकि, इस मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग चर्चा है। कई ग्रामीणों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह आम व्यक्ति हो या वकील। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि संबंधित वकील निर्दोष थे, तो मारपीट के दौरान उनके हाथ में डंडा लिए हुए वीडियो में क्यों दिखाई पड़ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने कानून के दायरे में कार्रवाई की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए वकील को प्रताड़ित किया।फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन और वकीलों के बीच बढ़ते विवाद पर लोगों की नजर बनी हुई है।
