सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)पांडेयडीह कोरिया मुख्य सड़क मार्ग के मानीपुर मोड़ के समीप ऑटो पलटने एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोरिया पंचायत के परसिया गांव के राजू तुरी उम्र 60 वर्ष इलाज कराने सीएचसी चांदन आए थे। इलाज कराकर ऑटो से घर लौटने के दौरान मानिकपुर मोड़ के समीप पहुंचते ही तीखी मोड़ पर ऑटो पलट गई। जिसमें राजू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉ मेघना कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।
