Birsa Times

तेज तूफान और बारिश ने उजाड़ा गरीब परिवार का आशियाना

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव

पांडू,पलामू। जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत तीसीबार कला गांव के हसनौर रोड निवासी लाखमनिया देवी का परिवार इन दिनों भारी संकट से गुजर रहा है।बीते 13 मई 2026 को आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने उनके कच्चे मकान को पूरी तरह तबाह कर दिया।प्राकृतिक आपदा के कारण घर की छत उड़ गई,जबकि दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।इसके बाद से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।पीड़िता लाखमनिया देवी,पति संजय रजवार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान घर में रखा अनाज,कपड़ा,बर्तन सहित खाने-पीने का सारा सामान भी बर्बाद हो गया।परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।लगातार हो रही परेशानी के कारण परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है।ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करता था। लेकिन घर उजड़ जाने के बाद इनके सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री,आवास सहायता और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते शासन-प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की मदद नहीं की गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। खबर लिखे जाने तक नहीं मिली कोई सरकारी सहायता घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता या राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है।फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और प्रशासनिक मदद की आस लगाए बैठा है।वहीं गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *