बालूमाथ। बालूमाथ सोमवार को बालूमाथ से मुरपा जा रही एक टेम्पू बसिया ब्रिज के पास हाईवा से टकराकर पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेम्पू में सवार कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने मुरपा जा रहे थे,जबकि कुछ महिलाएं समूह की बैठक में भाग लेने जा रही थीं। इसी दौरान बसिया ब्रिज के समीप हाईवा और टेम्पू अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, जिससे टेम्पू पलट गई। दुर्घटना में अख्तरी खातून,एलिजा प्रवीण,माबिया प्रवीण,मुस्तरी खातून समेत अन्य लोग घायल हुए। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुस्तरी खातून,रेखा देवी,मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।
बसिया ओवर ब्रिज के पास हाईवा से टकराकर टेम्पू पलटा,11 लोग घायल
- May 19, 2026
0
14
Less than a minute
You can share this post!
administrator
