Birsa Times

ख़ैरादोहर में नकली शराब का बड़ा भंडाफोड़ 30 लाख के अवैध शराब बरामद।

ख़ैरादोहर में नकली शराब का बड़ा भंडाफोड़ 30 लाख के अवैध शराब बरामद।

उत्पाद पुलिस और छतरपुर नौडीहा के पुलिस संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई।

आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार,(पलामू): पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत कुम्हारटांड़ के रामप्रवेश राम के घर में से 700 पेटी नकली शराब बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार – छतरपुर थाना व उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को सुबह कुम्हाराटांड़ पहुंची और रामप्रवेश राम के घर का ताला तोड़कर 700 पेटी नकली शराब जप्त किया। उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाजार मूल्य के अनुसार 700 (जेबी चॉइस) शराब का करीब 30 लाख के कीमत अनुमानित है। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व करीब 500 मीटर के अंतराल में कच्चा स्प्रिट , बोतल और झारखंड सरकार के स्टीकर बरामद किया। इस प्रतीत होता है कि नकली शराब के कारोबार नौडीहा बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बनाया जाता है। क्योंकि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र बिहार राज्य से सट्टा हुआ है और नकली शराब का बिहार राज्य में खरीद बिक्री किया जाता है। उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आखिर 700 पेटी जेबी चॉइस शराब घर में स्टॉक क्यों रखा गया था, अवैध शराब किसका है, कहीं न कही घर मालिक रामप्रवेश राम ने भी अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तो नहीं है इसकी जांच पड़ताल गंभीरता से की जा रही है और शराब माफिया फरार है। शराब माफिया के खिलाफ उत्पाद निरीक्षक एवं पुलिस प्रशासन आगे की करवाई में जुट गई है। इस छापामारी अभियान में छतरपुर अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,छतरपुर सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार नौडीहा सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *