Birsa Times

बरहरवा केन्दुआ मुख्य सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

बरहरवा केन्दुआ मुख्य सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

आदिवासी एक्सप्रेस
प्रिंस मिश्रा
पतना, संवाददाता

रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
मृतक की पहचान नोबेल मुर्मू (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जामवाद गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार नोबेल मुर्मू एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रांगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई परमजीत राम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नोबेल परिवार का इकलौता बेटा था। उसे काफी कठिन परिस्थितियों में पढ़ाया-लिखाया गया था और अब वही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *