Birsa Times

अनियंत्रित हाइवा पलटने से खलासी की मौत ,जांच में जुटी पुलिस।

अनियंत्रित हाइवा पलटने से खलासी की मौत ,जांच में जुटी पुलिस।

आदिवासी एक्सप्रेस
प्रिंस मिश्रा संवाददाता

रांगा थाना क्षेत्र के कुसुमपोखर गांव के समीप गुरुवार की शाम लगभग 3:30 बजे डस्ट लोड हाईवा पलटने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.मिली जानकारी के मुताबिक वाहन पत्थर खदान क्रशर से डस्ट लोड कर नीचे की ओर उतर रहा था इसी दौरान कुसुम पोखर गांव के समीप टर्निंग में उतरते वक्त हाईवा अनियंत्रित हो गया और पलटी मार गया. जिसकी चपेट में आकर हाईवा का खलासी कदमा गांव निवासी रियाज अंसारी (उम्र-20 वर्ष)पिता-बसिरुद्दीन अंसारी साकिन-छोटा कदमा थाना-बरहेट की मौत हो गई. जबकि हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया.मृतक का शव डस्ट में दब जाने के कारण काफी मसक्कत के बाद निकाली गई,इधर घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।और शव को कब्जे में लेकर पतना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँची। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तत्पश्चात पुलिस ने शव को विधिवत पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।परिजनों ने बताया कि मृतक युवक पिछले छह महीने से खलासी का काम कर रहा था।जवान युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *