Birsa Times

शिकारीपाड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरसाजोल गांव के पास लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त,माफियाओं में मचा हड़कंप।

शिकारीपाड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरसाजोल गांव के पास लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त,माफियाओं में मचा हड़कंप।

शिकारीपाड़ा/दुमका /

आदिवासी एक्सप्रेस।

ललित कुमार पाल।

शिकारीपाड़ा वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरसाजोल गांव के समीप से एक पिकअप वाहन को जब्त किया है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि तस्कर पिकअप वाहन के जरिए विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियों की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की और सरसाजोल गांव के पास वाहन को धर दबोचा। जांच के दौरान पिकअप वाहन में विभिन्न प्रजातियों के करीब 20 बोटा लकड़ी लदे हुए पाए गए।

वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से लकड़ी सहित पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे आसनबनी वन परिसर में सुरक्षित रखा गया है। विभाग अब लकड़ी की कीमत का आकलन करने के साथ-साथ इस तस्करी के पीछे जुड़े मुख्य चेहरों की पहचान करने में जुट गया है। वन विभाग की इस औचक और सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं के बीच हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि वनों की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ इस तरह का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *