सौरभ भगत
अमड़ापाड़ा:-थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल महिला शिक्षिका को देख स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुँचाया।जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ शिवम कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया।चिकित्सक डॉ शिवम कुमार ने बताया कि घायल महिला का सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लगी है और बहुत अधिक मात्रा में रक्त स्राव हो जाने के कारण अचेत हो गई है।वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई सूचना मिलने पर थाना में पदस्थापित एएसआई सलवाहन भगत,बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता,बीपीओ सनातन मुर्मू पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन शर्मिष्ठा गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचे और मामले की सारी जानकारी ली।वहीं घायल महिला शिक्षिका की पहचान डुमरचीर (मंडरों)स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका पम्मी कुमारी गुप्ता (35) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पम्मी कुमारी गुप्ता मूलरूप से दुमका शिवपहाड़ की रहने वाली है।वर्तमान में वह अमड़ापाड़ा डाकबंगला के समीप किराए के एक मकान में रहती हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ती है।मंगलवार को स्कूल में क्लास खत्म होने के बाद एक परिचित व्यक्ति से लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल से अमड़ापाड़ा लौट रही थी।इसी दौरान पहाड़पुर गांव के समीप पीछे से आ रही स्कूटी सवार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर के बाद पम्मी कुमारी गुप्ता सड़क पर गिर गई और सिर फटने से अचेत हो गई।वहीं मौके का फायदा उठाकर स्कूटी चालक वहाँ से स्कूटी लेकर फरार हो गया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
सड़क दुघर्टना में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की महिला शिक्षिका हुईं गम्भीर रूप से घायल
