Birsa Times

बिजली,पानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने निकाला आक्रोश रैली,

बिजली,पानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने निकाला आक्रोश रैली,

आदिवासी एक्सप्रेस वसीम आलम

साहिबगंज:झारखण्ड राज्य में लगातार बिगड़ती बिजली पानी और बालू संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुरे प्रदेश मे आक्रोश प्रदर्शन किया।इसी क्रम मे मंगलवार को साहिबगंज भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादब के नेतृत्व मे बिजली,पानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर आक्रोश रैली निकाला।जो चौक बाजार से शुरू होकर स्टेशन चौक,कॉलेज होते हुए पूर्वीफाटक मे समाप्त हुआ।इस रैली मे दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं बोरियो के पूर्व विधायक लोबीन हेमरम मुख्य रूप से शामिल हुए।रैली मे महिला सिर पर मटका रखकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,मौक़े पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने राज्य सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले सहित पूरे राज्य में बिजली पानी की अनियमित आपूर्ति से आम जनता परेशान है।कई क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती हो रही है, जिससे छात्रों,व्यवसायियों और किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है।ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है,झारखंड सरकार समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।वहीं पूर्व विधायक लोबीन हेमब्रम ने कहा कि बालू की किल्लत के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है,लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ही बिजली,पानी और बालू की समस्या का समाधान नहीं किया तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।इसके बाद एक शिष्टमंडल समाहरणालय में डीसी दीपक दूबे से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल,धर्मेन्द्र कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह,प्रदीप अग्रवाल, रामदरश यादव,उज्जवल मंडल,गणेश तिवारी,रामानंद साह,सोनेलाल ठाकुर,खगेंद्र साहा,रमिता तिवारी,गरिमा साह चांदनी देवी,सागर मंडल,अनुराग राहुल,विनोद चौधरी,प्रमोद पाण्डेय,रणधीर सिंह,अजय चौधरी,उषा भारती,गौतम पंडित,धर्मेन्द्र मंडल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *