Birsa Times

कलयुगी पुत्र ने पिता पुत्र की रिश्ते को किया कलंकित।

कलयुगी पुत्र ने पिता पुत्र की रिश्ते को किया कलंकित।

संपत्ति के लालच में पिता को किया है मौत के हवाले।

विकास कुमार कान्हा चट्टी

राजपुर थाना क्षेत्र के लारालुट्टूदाग से पिता पुत्र के रिश्ते को संसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता कुलेश्वर यादव को संपत्ति के लालच में आकर लोहा के पाइप से पीटकर और गला दबा कर हत्या कर दिया। पूरा मामला यह है की रविवार रात करीब 10:00 बजे संपति को लेकर पिता पुत्र में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद गुस्साए भोला यादव और उसकी पत्नी पूनम देवी पति भोला यादव ने मिलकर अपने ही पिता की जीवन लीला समापत कर दिया। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना के बाद इसकी सूचना राजपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद राजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति – पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया वही शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पर सवाल यह है की क्या अब सच में कलयुग अपने चरम पर जहां संपति के लिए कोई पुत्र अपने ही पिता का हत्या जैसा घुनोना कृत्य भी कर सकता है। इस घटना के बाद क्षेत्र वासियों में इस सवाल पर खूब चर्चा हो रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *