Birsa Times

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

चतरा/पत्थलगडा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पथलगड्डा थाना क्षेत्र के भेलवारा मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पासवान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने भेलवारा मोड़ के समीप घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

तलाशी में मिला ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक

गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल और एक ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों और गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में था।

पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सुरेंद्र पासवान के खिलाफ गिद्धौर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
कांड संख्या 99/2020 – धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।
कांड संख्या 114/2020 – अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामला।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पथलगड्डा थाना में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 26/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने कहा – अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से ड्रग्स सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राकेश कुमार, स.अ.नि. प्रदीप कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *