Birsa Times

मयूरहंड के नितेश कुमार दास ने किया सुसाइड, अपनी मौत का जिम्मेदार पंजाब बैंक को नोट में ठहराया

मयूरहंड के नितेश कुमार दास ने किया सुसाइड, अपनी मौत का जिम्मेदार पंजाब बैंक को नोट में ठहराया

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

मयूरहंड (चतरा) : मयूरहंड प्रखंड के कारू रविदास के 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार दास ने हजारीबाग में सुसाइड कर लिया। नितेश के पिता ने बताया कि नितेश लोहसिंघणा थाना क्षेत्र के हजारीबाग इन्दरपूरी मोहल्ला में भाड़े के रूम में रह कर पढ़ाई करता था। आगे उन्होंने बताया कि जब गुरुवार को बेटे के पास फोन लगाने लगे तो फोन बंद बता रहा था उसी बिच अपने रिश्तेदारों द्वारा जानकारी मिला कि नितेश सुसाइड कर लिया है। सुचना मिलते हीं लोहसिंघणा थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को शोप दिया जहां शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें नितेश ने लिखा था मेरी मौत का जिम्मेदार बैंक वाले है क्योंकि मैं Rhino pay Game खेलता था एक दोस्त के कहने पर मुझे पता नही था की ये सब का पुलिस केस होगा, इसलिए मैंने ये फैसला लिया। और मैं अपनी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मयूरहंड पंजाब नेशनल बैंक को ठहराता हूँ और मेरे मरने के बाद मेरा सारा समान मेरे भई को दे देना। आखिर मौत का कारण क्या था पुलिस हर पहलु पर जाँच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *