Birsa Times

खुशियां मातम में बदलीं: बारात की विदाई के दौरान आकाशवाणी कर्मी का हृदय गति रुकने से निधनगोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैलवाह

खुशियां मातम में बदलीं: बारात की विदाई के दौरान आकाशवाणी कर्मी का हृदय गति रुकने से निधनगोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैलवाह

शहडोल से राजेश कुमार यादव

पैलवाह में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बेटे की शादी की विदाई की रस्मों के दौरान दूल्हे के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। मृतक धर्मदास सिंह परस्ते, जो ग्राम गजनी (थाना जयसिंहनगर) के निवासी थे और आकाशवाणी में कार्यरत थे, उनकी मौत से दो गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रंग-हाजिर के दौरान बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मदास सिंह अपने सुपुत्र की बारात लेकर ग्राम पैलवाह आए थे। विवाह संपन्न होने के बाद, दिनांक 28 अप्रैल 2026 की सुबह जब विदाई की तैयारियां चल रही थीं और परंपरा अनुसार ‘रंग-हाजिर’ खेला जा रहा था, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। बताया गया है कि वे पूर्व से ही हृदय रोग से पीड़ित थे।

सीएचसी गोहपारू में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों और उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोहपारू ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने सघन परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस घर से बहू की डोली उठनी थी, वहाँ से पिता की अर्थी उठने की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

गमगीन माहौल में विदाई

इस हृदयविदारक घटना के बाद बारात बिना किसी गाजे-बाजे और शोर-शराबे के अत्यंत सादगी के साथ विदा की गई। एक तरफ जहाँ नई बहू के स्वागत की तैयारी थी, वहीं दूसरी ओर परिवार के मुखिया के निधन से गजनी और पैलवाह दोनों ही क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *