बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टाड़, ग़ालिब कॉलोनी बस स्टैंड और कृष्णा पुरी मोहल्ला में लगातार एलटी केबल जलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।लातेहार के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता के निर्देश पर सहायक अभियंता बिरसा उरांव एवं कनीय अभियंता विकास कुमार महतो टीम के साथ बालूमाथ पहुंचे। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में बिजली उपभोक्ताओं के मीटर, लोड और कनेक्शन की सघन जांच की गई।जांच के क्रम में अनियमितताएं मिलने पर कई घरों के कनेक्शन काट दिए गए। सहायक अभियंता बिरसा उरांव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन का अवैध उपयोग नहीं करना है और उपभोक्ता अपने घर के लोड को देखते हुवे कार्यालय पहुंचकर कनेक्शन का अपडेट करा ले।उन्होंने बताया कि अधिक लोड और बिना मीटर के उपयोग के कारण ही बार-बार केबल जलने की समस्या सामने आ रही थी, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इसके बाद टीम ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र तस्तवार का भी निरीक्षण किया,जहां मौजूद ऑपरेटर विजय यादव को साफ-सफाई एवं रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रेम कुमार,रिंकेश कुमार,बालो साव,अरुण साव,जितेंद्र यादव, अशोक कुमार और मुनेश्वर कुमार समेत कई बिजली मिस्त्री उपस्थित थे।
एलटी केबल जलने की समस्या पर विभाग सख्त,कई घरों के कनेक्शन काटे गए
- April 28, 2026
0
16
Less than a minute
You can share this post!
administrator
