Birsa Times

मोहनपुर में चरम पर अपराध : पुलिस वर्दी में पहुंचे बदमाश, पिस्तौल के दम पर लूट

मोहनपुर में चरम पर अपराध : पुलिस वर्दी में पहुंचे बदमाश, पिस्तौल के दम पर लूट

मोहनपुर के चितरपोका गांव में सनसनी, नकली पुलिस बनकर घुसे अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1 लाख नगद समेत 92 भर चांदी लूटी

देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितरपोका गांव निवासी रंजीत यादव के घर में शनिवार की रात्रि को 11 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। लूट में एक लाख नगद एवं 92 भर चांदी की जेवरात की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित रंजीत यादव ने कहा कि समय करीब 12 बजे रात्रि को बाहर से दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर अंदर से ही पूछने पर अपराधियों ने खुद को साइबर थाना कि पुलिस बताया और कहा कि जांच करना है। दरवाजा खोलने की आवाज सुनते ही सब एक साथ घर घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। सभी के मुंह पर चेहरा ढका हुआ था तीन व्यक्ति वर्दी पहने हुए था। कहां की हो हल्ला करोगे तो तुमको एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित के मुंह में पिस्टल घुसाकर पूरे परिवार को कब्ज में ले लिया। अन्य अपराधियों ने मिलकर घर के बक्सा से नगद एक लाख एवं पलंग का लॉकर तोड़कर 92 भर चांदी को की जेवरात को लौटकर अपाचे गाड़ी से सभी निकल गए। पीडित ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मोहनपुर थाना प्रभारी घटनास्थल की जांच करने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *