रामगढ़/रामजी साह।
रामगढ़ थाना क्षेत्र बंदरजोड़ा पंचायत के घाघरी गांव में विगत शुक्रवार को स्कूल जाने के बजाय गांव के बाहर बने तालाब में स्नान करने के दौरान 8 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई यहां बता दे कि शुक्रवार को 8 वर्षीय प्रिंस कुमार तथा 10 वर्षीय उसकी बहन गुड़िया कुमारी विद्यालय जाने के लिए घर से निकले लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचकर गांव के बाहर बने तालाब में स्नान करने चले गए जिसमें गहरे पानी में जाने से 8 वर्षीय प्रिंस कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि हो हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने प्रिंस कुमार के 10 वर्षीय बहन गुड़िया कुमारी को बचा लिया गया।आनन फानन में परिजनों तथा ग्रामीणों ने दोनों बच्चे को इलाज हेतु फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने 8 वर्षीय प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन गुड़िया को बचा लिया गया यहां बता दें कि मृतक प्रिंस कुमार का पिता रमेश मांझी कर्नाटक मजदूरी करने गए हुए हैं वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है यहां बता दें की घाघरी गांव के बाहर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब निर्माण में स्टेप कटिंग तालाब निर्माण होने से गहरे पानी का अंदाज बच्चों को नहीं चल पाया जिसके कारण बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं शनिवार को जब घाघरी गांव बच्चे का शव आया तो गांव में मातम छा गया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घाघरी गांव के समीप तालाब में स्नान करने के दोरान 08 बर्षिय बच्चे का हुआ दर्दनाक मौत, गांव में मातम
