आज आयेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की जोरदार स्‍वागत की तैयारी

दमदार शख्सियत अर्जुन का अचूक निशाना

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नवनियुक्‍त केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रांची पहुंचेंगे. वे केंद्रीय मंत्री का पदभार लेने के बाद पहली बार झारखंड आयेंगे. उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है. महानगर भाजपा की ओर से उनके भव्‍य स्‍वागत की तैयारी की गयी है. महानगर भाजपा के केके गुप्‍ता ने बताया कि सैकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचेंगे. अर्जुन मुंडा का अभिनंदन किया जायेगा. जुलूस में सैकड़ों की संख्‍या में बाइक होगी.
अर्जुन मुंडा ने आडवाणी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
मंत्री अर्जुन मुंडा ने नयी दिल्‍ली में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. उनके साथ पत्‍नी मीरा मुंडा भी थीं. अर्जुन मुंडा ने लालकृष्‍ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया. वहीं आडवाणी ने भी मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी.
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्‍य अर्जुन मुंडा को बधाई दी. दिल्‍ली स्थित झारखंड भवन में राज्‍यपाल और अर्जुन मुंडा की मुलाकात हुई. राज्‍यपाल ने बधाई देते हुए उम्‍मीद जतायी कि अर्जुन मुंडा अपने अनुभव और ऊर्जा से देश की आकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब होंगे.

Related posts

Leave a Comment