*35 वर्षीय पुष्पा देवी की ढलाई छत से फिसल कर गिरने से हो हुई मौत।

संवाददाता / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा) :टोनाटांड गांव के सिकंदर सिंह की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी की मौत ढलाई छत से फिसल कर गिरने से हो गई। घटना शनिवार शाम तकरीबन 4:30 की है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि 1 अप्रैल की पूर्व संध्या अचानक मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी बारिश भी होने लगी।

इसी बीच उक्त महिला अपने घर के ढलाई छत पर सुखा जलावन लकड़ी और महुआ नीचे उतार रही थी। इस बीच अचानक उसका पैर छत से फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरी। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर दुनिया से रुखसत हो गई है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चें हैं।

Related posts

Leave a Comment