केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन ने 200 शुगर जांच मशीन का किया वितरण

हजारीबाग। केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के सौजन्य से रविवार को लोहसिंघना स्थित उनके आवासीय परिसर में करीब 200 से अधिक शुगर मरीजों के बीच डॉ मोरपेन की शुगर जांच मशीन का वितरण किया गया।

बता दें कि आशीष सहाय के निर्देशानुसार मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर शुगर रोग से पीड़ित लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था उन्हीं लोगों को यह शुगर जांच मशीन वितरण किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय हजारीबाग के गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच हर संभव मदद करने का एवं अपने दादाजी केबी सहाय का नाम जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय जिन्होंने हजारीबाग को देश के मानचित्र में राजनीति का पहचान दिलाए देश की स्वतंत्रता आंदोलन हो या देश की आजादी की लड़ाई भारत के संविधान के रचना से लेकर रामगढ़ महाधिवेशन तक केबी सहाय जी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

आज उन्हीं के पौत्र समाजसेवी आशीष सहाय हजारीबाग के जन जन तक जाकर उनको सहयोग करने का काम कर रहे हैं इसी के तहत हजारीबाग शहर के हुड़हुड़ू स्थित दुर्गा मंडप के सामने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलकर हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार से जोड़ने का भी काम उन्होंने किया.

तकरीबन 36 महिलाएं जो प्रशिक्षण प्राप्त कर लिए हैं वह अपने रोजगार का काम भी कर रहे हैं यह आशीष सहाय का सराहनीय कार्य हजारीबाग के लिए रहा है और इसी तरीके से निरंतर सहयोग करने का प्रयास करते रहेंगे।    

Related posts

Leave a Comment