Birsa Times

10 मोबाइल फोन, 13 सिमकार्ड, 1 लैपटॉप, 4 मोटरसाइकिल बरामद

10 मोबाइल फोन, 13 सिमकार्ड, 1 लैपटॉप, 4 मोटरसाइकिल बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी कर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे पड़े जंगल से कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारोक्ति में कहा है कि वे
कस्टमर सपोर्ट एपीके और वाईफाई एयरटेल एपीके नामक फर्जी एपीके फाइलें भेजकर लोगों को ठगते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और 4 मोटर साइकिल जब्त किए। गिरफ़्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल (आयु लगभग 26), अशोक कुमार (आयु लगभग 24), बब्लु कुमार (आयु लगभग 26), अशोक कुमार02 (आयु लगभग 24) और बिष्णु कुमार (आयु लगभग 23) शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार और बबलु कुमार पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। घटना के संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 21/2026 दिनांक 10.07.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच आरम्भ कर दी गयी है। छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी पुनीत नायब निरीक्षक रामेश्वर भगत एवं उनकी टीम मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *