बालूमाथ। ओझागुणी व अंधविश्वास के चक्कर में एक एक बुजूर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई हैं.मामला बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव का है, शुक्रवार को ओझागुनी के आरोप लगाकर एक महिला ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से वार कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान केशव राम 65 वर्ष के रूप में हुई है.घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली सुनीता कुमारी 25 वर्ष ने एक अर्धनिर्मित आवास के पास पहुंची और टांगी लेकर केशव राम पर हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.मृतक के पुत्र संजय राम का आरोप है,कि लोग उनके पिता को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे. बताया जाता है कि आरोपी महिला सुनीता कुमारी का ससुराल गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में है. उसके पति का नाम कार्तिक मुंडा तथा पिता का नाम प्रसाद भुइयां है.वह पिछले करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी.घटना के बाद सुनीता ने कहा कि ओझा गुनी के कारण मेरे पिता प्रसाद भुईयां की मौत हो गई.उसने यह भी कहा कि हमें भी खत्म करने की कोशिश की जा रही थी, इसलिए उसकी हत्या की. घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ओझा गुनी के कारण हत्या का मामला सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
ओझागुणी और अंधविश्वास में महिला ने ली एक बुजुर्ग की जान, आरोपी गिरफ्तार
- July 10, 2026
0
18
Less than a minute
You can share this post!
administrator
