Birsa Times

जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

पूर्वी सिंहभूम — दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन में असामान्य देरी के चलते हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव किया है। 15 जुलाई 2026 को चलने वाली दोनों दिशाओं की यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी।

रेलवे ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस वजह से टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को बड़बिल के बजाय टाटानगर से ही रवाना होगी। इस कारण बड़बिल से टाटानगर के बीच ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *