जानिए मछली के तेल से होने वाले फायदे

जानिए मछली के तेल से होने वाले फायदे

News Agency : मछली का सेवन केवल नॉन वेजिटेरियन लोग करते है| मछली के तेल के शरीर के लिए बहुत से फायदे होते हैं| मछलियों की विभिन्न स्पीशीज होती है – मेकेरल, ट्राउट, हेलिबट, टूना, सार्डाइन, और साल्मोन आदि है। इन सभी मछलियो से हमे तेल प्राप्त होता है जो हैल्थ के लिए अत्यंत लाभदायक होता है| ओमेगा-3,फैटी एसिड, विटामिन मछली के तेल में अधिक मात्रा में उपलब्ध होते है| इसके इस्तेमाल से त्वचा और बाल काफी सुन्दर होने लगते है| आज हम आपको बता रहे है मछली के तेल के स्वास्थ्य के लिए लाभ| आइए जानें यहां –

डिप्रेशन से बचाएं

ओमेगा-3 एसिड पाए जाने की वजह से फिश ऑयल दुख, टेंशन, व्याकुलता, मेन्टल स्ट्रेस, तनाव आदि चीज़ो से शरीर को बचाता है।
हार्ट संबंधी समस्या को दूर करे

मछली के तेल में ओमेगा three एसिड मौजूद होता है जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता हैं। इसके इस्तेमाल से हार्ट में एलडीएल कोलेस्ट्रोल कम होने लगता है और एचडीएल कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है। रोज़ाना मछली का तेल यूज़ करने से हार्ट अटैक नहीं होता।

बॉडी की सूजन कम करे

थायराइड या सिरोसिस की वजह से बॉडी में अकसर सूजन होने लग जाती है| सूजन पर मछली का तेल लगाने से सूजन को कम किया जा सकता है| सूजन से राहत पाने के लिए three ग्राम मछली का तेल यूज़ करना चाहिए।

घुटनों के दर्द से दिलाए छुटकारा

मछली का तेल घुटनों के दर्द को दूर करने में लाभकारी होता है| घुटने पर मछली के तेल लगाने से दर्द से राहत मिलती है| ध्यान रखें कि मछली का तेल शुद्ध लाएं।

स्किन को बनाएं ग्लोइंग

त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे झुर्रियां, रिंकल्स, रूखापन आदि को दूर करने में मछली का तेल महत्वपूर्ण साबित होता है। डीएचए और इपिए एसिड उपलब्ध होने के कारण यह स्किन को सुंदर बनाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स जैसे दाद, खुजली, खाज आदि से छुटकारा पाया जा सकता है|

वेट कम करे

मछली का तेल वजन कम करने में अत्यंत लाभदाई होता है| इसके इस्तेमाल से बॉडी में जमी हुई चर्बी को दूर किया जा सकता है।

आँखों की रोशनी बढ़ाए

मछली का तेल आँखों की रोशनी को बढ़ाने में अत्यंत फायदेमंद होता है| इसके उपयोग से आँखों की रोशनी तेज होने लगती है। इसका यूज़ आँखों के लिए काफी लाभदाई साबित होता है|

Related posts

Leave a Comment