धनबाद कांग्रेस को सीट पर टिकटार्थियों का मारा-मारी

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ धनबाद लोकसभा सीट से टिकट के लिए कांग्रेस की राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो गई है। धनबाद सीट से टिकट के दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दो दिन में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। इसे देखते हुए दावेदार जुगाड़ बनाने में लग गए हैं।स्क्रीनिंग कमेटी में धनबाद से लोकसभा टिकट के दावेदारों का नाम रखा जाएगा। दावेदारों की समीक्षा करते हुए तीन नामों को छांटा जाएगा। इनमें जिसका दावा मजबूत हुआ उसके नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

धनबाद से लोकसभा टिकट के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, अजय कुमार दुबे, मयूर शेखर झा, विजय कुमार सिंह, राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक भी राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा है कि मन्नान मल्लिक अल्पसंख्यक कोटा से टिकट चाहते हैं, तो शमशेर आलम भी दावा करने में पीछे नहीं हैं। उनका कहना है कि अल्पसंख्यक कोटा से अगर टिकट मिलता है तो वे भी दावेदार हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का धनबाद सीट से खड़ा होने की चर्चा जोरों पर है। वैसे वे अबतक धनबाद से खड़ा होने से इन्कार करते रहे हैं। उनका बयान भी आया है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार धनबाद सीट से उनका नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment