Birsa Times

दिल्ली पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर नकली हैवेल्स पैकेजिंग सामग्री जब्त की

दिल्ली पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर नकली हैवेल्स पैकेजिंग सामग्री जब्त की

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर नकली हैवेल्स (Havells) पैकेजिंग सामग्री जब्त की एवं इस पूरे सेटअप को संचालित करने वाले विजय कुमार एवं इसमें संलिप्त उनके सहयोगी सौरभ और तोसिफ खान तथा मोहम्मद शोहेल और मोहम्मद इलियास को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया l 7 जून 2026 को चांदनी चौक और करावल नगर स्थित दो स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मोहम्मद शोहेल और मोहम्मद इलियास को हिरासत में लिया गया तथा लगभग 11,600 नकली आउटर बॉक्स पैकेजिंग शीट्स जब्त की गईं। इसके बाद 22 जून 2026 को मंडोली और शाहदरा में भी छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में लगभग 35,000 नकली आउटर बॉक्स पैकेजिंग शीट्स, 15 प्रिंटिंग डाई, 1 डाई-कटिंग मशीन और 2 प्रिंटिंग मशीनें बरामद की गईं। हाल ही में आग लगने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए, Havells ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में नकली विद्युत उत्पादों की पैकेजिंग बनाने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। Havells ने प्रशासन से भी अपील की है कि नकली बिजली से जुड़े उत्पादों की बढ़ती बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। जांच में सामने आया कि इस पूरे सेटअप का संचालन विजय कुमार कर रहा था। हालांकि, उसके सहयोगी सौरभ और तोसिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *