आज पीएम मोदी और प्रियंका गांधी आमने-सामने

आज पीएम मोदी और प्रियंका गांधी आमने-सामने

News Agency : छठे चरण में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर मतदान twelve मई को होगा। वहीं चुनाव प्रचार ten मई शाम six बजे समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मेगा रैली कर रहे हैं, सातों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी जनसभा होगी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी के बाद अब दिल्ली में दम दिखाएंगी। प्रियंका गांधी आज दिल्ली में रोड शो करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रामलीला मैदान में होनी वाली महारैली और उनके भाषण को लेकर चर्चाएं गरम हैं। जानकारों की मानें तो साल 2016 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी आप सरकार व दिल्ली कांग्रेस या पूर्व सीएम शीला दीक्षित को लेकर टिप्पणी नहीं की है। जबकि इससे पहले सीएम केजरीवाल को पीएम मोदी ने एके-56 तक बता दिया था।

अब भाजपा में ही चर्चा है कि महारैली के दौरान पीएम मोदी के शब्दों में आप और कांग्रेस के नाम कितनी बार आते हैं? उधर लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम की महारैली भाजपा के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि भाजपा पिछले एक महीने से ब्लॉक स्तर पर सर्वे करा रही थी, जिसमें पीएम मोदी के कार्यकाल से जुड़े सवालों के अलावा लोगों से उनके मुद्दे पूछे गए।उत्साहित भाजपा ने यहां तक दावा कर दिया है कि रामलीला मैदान में लाखों लोगों की भीड़ पीएम मोदी को समर्थन देगी। जबकि दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के ही अनुसार रामलीला मैदान में one लाख लोगों के प्रवेश की क्षमता है। अगर पंडाल में बैठने की व्यवस्था होती है तो लगभग fifty हजार ही लोग आ सकते हैं।

दिल्ली भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम तक महारैली को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में रहीं। महारैली के लिए भाजपा ने fifty हजार युवा कार्यकर्ताओं को भी न्यौता दिया है। इनको सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने और नारेबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

Leave a Comment