कांग्रेस अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए रो पड़े सीएम बघेल

कांग्रेस अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए रो पड़े सीएम बघेल

News Agency : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को जिम्मेदारी सौंपते वक्त रो पड़े। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद से परिस्थितियां बहुत विपरीत थीं। लेकिन, हमारे कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का रास्ता अपनाया। छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ में हो रहे कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने रास्ता दिखाया और वरिष्ठों के अनुभव से हमें मार्गदर्शन मिला। इस दौरान वे सचिव गिरीश देवांगन के बारे में बोलते समय रो पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब शेयर हो रहा है।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम मेरी हर पदयात्रा में साथ रहे। टीएस सिंहदेव का साथ न मिला होता तो इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाते। अब योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम मोहन मरकाम का है। मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

Leave a Comment