फल खाने के शौकीन इन बातों का रखें ध्यान

फल खाने के शौकीन इन बातों का रखें ध्यान

News Agency : फलों का सेवन सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता हैं। इनमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण शरीर को मजूबत और स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इन सुपर फूड को सही समय पर खाने से ही ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए आज हम आपको फल खाने का सही समय बताएंगे, तो आइए आपको बताते है की आखिर कौन सा फल कब खाना चाहिए:

अनार

अनार को सुबह खाना चाहिए। सुबह खाने से शरीर में अत्यधिक एनर्जी बनी रहती है। रात के समय अनार का सेवन करने से कोई भी फायदा नहीं होता।

पपीता

पपीता खाने में टेस्टी होता है। इसको सही समय पर खाने से कई सारे फायदे होते हैं। पपीते को सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर को लंच से पहले खाना चाहिए। जो लोग दुबले पतले हैं उनको पपीता खाना खाने के बाद ही खाना चाहिए। खाने के बाद पपीता खाने से वजन बहुत बढ़ने लगता है।

संतरा

संतरे को भूलकर भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरा खाने से गैस की गंभीर समस्या होने लगते हैं। दोपहर करीब 4 बजे के बाद संतरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

अंगूर

खट्टे-मीठे अंगूर शरीर में पानी के संतुलन को ठीक रखने का काम करते हैं। इसलिए इनको खाली पेट खाने से अत्यधिक लाभ मिलता है।

आम

आम को कभी भी खाया जा सकता है। मगर भोजन से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बहुत बेहतर होगा। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है, जिसके कारण दूध मिलाकर इसका शेक बनाकर ही पीना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment