अजय कुमार कुशवाहा
साहेबगंज/बरहरवा:- कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर पत्थर डिपो रोड पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल कोटालपोखर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतक की पहचान और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
कोटालपोखर पत्थर डिपो रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
