अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ ने किया तीज मिलन समारोह का आयोजन — रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी: जिला अध्यक्ष अर्चना सिंहा

3 दिसंबर को कायस्थ महासभा द्वारा हजारीबाग नगर भवन में विशाल आमसभा का होगा आयोजन

कायस्थ समाज के राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक व सामाजिक पदाधिकारी होंगे शामिल

हजारीबाग। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अर्चना सिन्हा की अध्यक्षता में तीज महोत्सव के उपलक्ष में तीज मिलन समारोह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित ग्रैंड मास किचन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अर्चना सिंहा, अखिल भारती कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव भारती सहाय व प्रदेश महामंत्री रीतालाल, जिला महामंत्री रश्मि लाला, कोषाध्यक्ष मिताली रश्मि, उपाध्यक्ष दीपशिखा शरीक हुई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति करते हुए महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अर्चना सिंहा ने समाज की महिलाओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि समाज की महिलाएं पूरी निष्ठा एवं लगन से समाज की महिलाओं को एकजुट करने में लगातार प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे हमारे समाज की महिलाओं का प्रयास सराहनीय है। महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में समाज की महिलाओं द्वारा एकजूटता के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं है।

हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि हमारी समाज की महिलाएं खुशहाल हो क्योंकि महिलाएं जब खुशहाल होंगी तभी एक खुशहाल समाज का निर्माण होगा। इस दिशा में हम लोग लगातार कार्य कर रहे हैं। महिला हिंसा और महिला उत्पादन को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे समाज की महिलाएं लगातार कार्य कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है कहा कि सशक्त महिलाएं अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था में योगदान करने के लिए अधिक संभावनाएं रखती हैं।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई द्वारा समाज की एकजुटता और मजबूती को लेकर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अर्चना सिंह ने बताया किअखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई के द्वारा आगामी 3 दिसंबर को हजारीबाग नगर भवन में भव्य रूप से विशाल आमसभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कायस्थ समाज के राजनीतिक व सामाजिक पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य गण शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दक्षिणी शिवपुरी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलू रंजन, उत्तरी शिवपुरी अध्यक्ष प्रभावती देवी, शिवदयाल नगर महिला अध्यक्ष प्रीति बाला सिंहा, मंडई कलां अध्यक्ष ममता सिंहा, दारू प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा सिंहा, ओकनी महिला जिला अध्यक्ष कुमकुम सिंहा ने अहम भूमिका निभाई।इस मौके पर रिचा नारायण, पिंकी सिंहा ,प्रियंका सिंहा, श्वेता सिंह, नेहा सिंहा, राधा रानी, सुषमा सिंहा, नीलिमा सिंहा, राखी सिंहा, उषा सिंहा, आकांक्षा राज, मोहिता सिन्हा, सुलेखा सिंहा, नीलम सिंहा, पम्मी सिंहा, सरिता सिंहा सहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला प्रकोष्ठ की सैंकड़ों महिलाएं सम्मिलित हुई।

Related posts

Leave a Comment