सीसीडब्ल्यू ग्राउंड में महिलाओं ने सीखा नियुद्ध मार्शल आर्ट के गुण।

सीसीडब्ल्यू ग्राउंड में महिलाओं ने सीखा नियुद्ध मार्शल आर्ट के गुण।

 

गोमो।

रविवार की सुबह धनबाद स्टील गेट के समीप सीसीडब्ल्यू मिडिल स्कूल के ग्राउंड में नियुद्ध कला एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छोटे छोटे बच्चों एवं महिलाओं को दिया गया एवं नियुद्ध कला के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। जिसमें 50 से 60 बच्चों की उपस्थिति थी। इस आत्मरक्षा के हुनर को नियुद्ध नाम दिया गया है जो बिना अस्त्र शस्त्र के लडकियों को अपनी रक्षा के लिए युद्ध सिखाता है वो नियुद्ध है।

मातृ शक्ति को स्वस्थ्य रहने के साथ साथ खुद की रक्षा के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है क्योंकि कब तक हम भाईयो के सहारे चलेंगे। इस ऐतिहासिक हुनर को सीखने के लिए क्रीडा भारती के राष्ट्रीय सचिव संजय तिवारी ने पहल की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिडिल स्कूल के प्रधानाधयापिका पूजा प्रियदर्शनी, सुश्री तारा पाठक, नीतू तिवारी, रमा सिन्हा, नीतू यादव, अर्पिता अग्रवाल, कुमकुम, विनीता सिंह, गीता, विनीता यादव, धनबाद जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डीएन तिवारी, क्रीडा भारतीय राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, नियुद्ध राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र ओझा, प्रशांत बनर्जी, मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप जी, अरविंद कुमार जी, नियुद्ध संघ के संयोजक अमित साव एवं उनके साथ उनके सहयोगी में जय नारायण गुप्ता सूरज कुमार दास एवं स्नेहा सिन्हा मौजूद

थी।

Related posts

Leave a Comment