महिला कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय के समर्थन रोड शो किया

News Agency : झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज 14 लोकसभा में महगठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने का मैसेज देते हुए राॅंची लोकसभा प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के समर्थन रोड शो किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता कचहरी चैक से रोड शो प्रारम्भ कर किशोरगंज, हरमू, अरगोड़ा चैक, राजेन्द्र चैक, हिनु, मेन रोड हुए फिरायालाल होते हुए कांग्रेस भवन गयी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि पुरूषों के साथ भागीदारी निभाने तथा आधी आबादी अपना हक दिलाने के लिए महिलाऐं रोड पर निकली।

महिला कांग्रेस 14 लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ काम करते हुए अपना पूरा दम-खम लगाये हुए और महिला कांग्रेस को जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है।

कार्यक्रम में रेशा सहाय, पिंकी सिंह, राखी कौर, गौरी मल्लिक, संगीता टोप्पो, कंचन चैधरी, नीलम सहाय, अनिता सिन्हा, हेमा मिंज, विनीता पाठक, मेरी तिर्की, नीतू देवी, रेशमा, प्रतिज्ञा मिंज, पानपती, महिमा सिन्हा, अमिता मिंज, फतुला मिंज, पावर्ती सिंह, कुशमी देवी, विनीता देवी, पिंकी सिंह, रीना यादव, रेशमा गुलशन आरा, नीतू देवी, सबीना खातुन, सेवन्ती देवी, रेखा सांगा सहित काफी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment