वैशाली में महिला ने चार बच्‍चों को जहर देकर की खुदकुशी।

विशेष संवाददाता द्वारा
हाजीपुर :बिहार के वैशाली जिले से एक स्‍तब्‍ध करने वाली खबर सामने आई है। यहां पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में एक महिला ने आपसी विवाद के बाद आत्‍महत्‍या कर ली। महिला ने खुद तो जहर खाया ही, अपने सभी बच्‍चों को भी जहर खिला दिया। इसके बाद सुक्की गांव निवासी रंजीत सहनी की पत्नी रिंकू देवी की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना में 11 वर्षीय पुत्र करण कुमार, आठ वर्षीय पुत्री सीवानी कुमारी और एक वर्षीय सलोनी कुमारी की मौत की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि एक बच्‍चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की गांव में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब लोगों को पता चला कि रंजीत सहनी की पत्नी रिंकू देवी एवं उसके चार बच्चों की मौत जहर खाने से हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रिंकू देवी की उसके पति के साथ गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर नोकझोंक हुई थी। रंजीत सहनी घर के पास स्थित लीची के बगीचे की रखवाली करता है। देर रात वह नोंकझोंक के बाद लीची के बगीचे में रखवाली करने चला गया था। पति के जाने के बाद रिंकू देवी ने अपने 12 वर्षीय पुत्र करन कुमार, 10 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी,साढ़े तीन वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी एवं दो वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी को चीनी के शर्बत में सल्फास मिलाकर पिला दिया। स्‍वयं भी उसे पी लिया। पीने के बाद महिला का पुत्र करण कुमार देर रात ही भागकर अपने दादी के पास गया। सभी को उल्टी होने की बात कही। लड़के की दादी जब घर में गई तो वहां के हालात देख सन्‍न रह गई। उन्‍होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी को लेकर पातेपुर के किसी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महुआ रेफर कर दिया। परिजन सभी को लेकर महुआ के एक निजी अस्पताल में गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक पुत्री सलोनी कुमारी का इलाज शुरू किया परंतु कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। सभी शव का दाह संस्कार आपसी समझौते के बाद किया गया।

Related posts

Leave a Comment