प्रियंका ने क्यों कहा मोदी से अच्छा तो अमिताभ बच्चन को बना देते पीएम ?

Why did Priyanka say that Modi would make Amitabh Bachchan better than Modi?

News Agency : लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी दल अंतिम समय में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज (शुक्रवार) मिर्जापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, वो दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को देश की जनता से कोई लेनादेना नहीं है। उनका मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने कई वादे किए थे, लेकिन वो पांच साल में एक भी वादे पूरे नहीं कर पाए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में यही फर्क है। कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि अपने किए हुए हर वादे को पूरा करती है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। जब प्रियंका गांधी सभा को संबोधित कर रहीं थीं तो उसी दौरान अजान हुई तो उन्होंने अपना भाषण रोक दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री देश के किसानों, मजदूरों और नौजवानों को अपने पांच साल के विकास कार्यो का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है, जो हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करती जा रही है।‘ प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में five करोड़ रोजगार कम हुए हैं। पिछले five सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला,15 लाख रोजगार बीजेपी का चुनावी जुमला है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा। पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में twelve हजार किसानों ने खुदकशी की है।कांग्रेस महासचिव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हर गरीब के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय योजना के तहत सलाना seventy two हजार रुपए दिए जाएंगे।

केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा। पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में twelve हजार किसानों ने खुदकशी की है।कांग्रेस महासचिव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हर गरीब के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय योजना के तहत सलाना seventy two हजार रुपए दिए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment