पूरा बड़कागांव हमारा परिवार, बड़कागांव वासियों के लिए कुछ भी हो पीछे नहीं हटूंगा- योगेंद्र साव।

बड़कागांव में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत और अभिनंदन।

 

लोगों में हुआ खुशी का संचार, किया गया भव्य स्वागत, योगेंद्र साव जिंदाबाद अंबा प्रसाद जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान रहा पूरा बड़कागांव।

 

पूरा बड़कागांव हमारा परिवार, बड़कागांव वासियों के लिए कुछ भी हो पीछे नहीं हटूंगा- योगेंद्र साव।

 

बड़कागांव वासियों के हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष अंतिम फलाफल तक जारी रहेगा- योगेंद्र साव।

 

पूरा बड़कागांव हमारा परिवार, उनके लिए पूरा जीवन समर्पित-अंबा प्रसाद।

 

*माता पिता की अनुपस्थिति में विधानसभा की जनता ने परिवार का स्नेह दिया, उसके लिए नतमस्तक हूँ-अम्बा प्रसाद*

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

 

बड़कागांव:- दिन मंगलवार को पूर्व मंत्री झारखंड सरकार योगेंद्र साव एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ| मालूम हो कि रविवार को केरेडारी थाना कांड संख्या 33/12 में पूर्व मंत्री को बेल मिल गई थी, जिसके उपरांत योगेंद्र साव की रिहाई हुई। उनके हजारीबाग पहुंचते ही लोगों ने जगह-जगह पूर्व मंत्री का भव्य तरीके से स्वागत किया। दिनभर हजारीबाग स्थित आवास में लोगों का मिलना जुलना लगा रहा। दिन मंगलवार को लगभग 6 वर्षों के बाद बड़कागांव की धरती मे कदम रखने पर योगेंद्र साव का पकरी बरवाडीह दुर्गा मंदिर एवं राम जानकी मंदिर परिसर के समीप जोरदार स्वागत किया गया| पकरी बरवाडीह मे सैकड़ों की संख्या में पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अंबा प्रसाद का जोरदार तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया| इस दौरान ढोल बाजे एवं ताशे की गूंज के बीच योगेंद्र साव एवं विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बड़कागांव की पावन धरती में स्वागत की| इस दौरान पूरा बड़कागांव पटाखों के शोर से गुंजायमान रहा| पूर्व मंत्री एवं विधायक ने सर्वप्रथम राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया|

वहीं मौजूद भारी संख्या में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बड़कागांव वासी हमारे परिवार हैं और उनके लिए कुछ भी हो जाग पीछे नहीं हटूंगा| मुझे लोगों के हक अधिकार एवं न्याय की लड़ाई के चलते इतने वर्षों तक जेल में रहना पड़ा परंतु मेरा मनोबल तनिक भी कम नहीं हुआ है| बड़कागांव वासियों के लिए एवं उनके हक एवं अधिकार रोजगार मुआवजा इत्यादि के मामले पर मेरे बाद जो मेरी बेटी ने जो मुहीम छेड़ी है उसे अंतिम फ़लाफल तक पहुँचाने तक संघर्ष जारी रहेगा| इसके अतिरिक्त गैरमजरूआ भूमि ज़मीन का मुआवजा, विस्थापन आयोग का गठन सहित क्षेत्र के अनेकों मामलों के लेकर वे बहुत जल्द स्थानीय प्रतिनिधि मंडल के सग माननीय मुख्यमंत्री एवं आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे|

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा हमारा परिवार है और मेरा जीवन उनके लिए समर्पित है। क्षेत्रवासियों के लिए, उनके हक अधिकार और न्याय मिले उसके लिए हमारे परिवार ने बलिदान दिया है और कभी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। पिताजी के आने पर मेरा मनोबल और बड़ा है उन्हीं के संघर्षों के बदौलत मुझे इतनी हिम्मत मिली है| विधायक अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गई, उन्होंने कहा कि जब मेरे घर में कोई नहीं रहता था तो मुझे क्षेत्र जाने पर अपने घर में ताला लगा कर जाना होता था लेकिन एक दिन भी मैंने घर पर आराम नहीं किया, सदैव क्षेत्रवासियों के हित के लिए दिन-रात क्षेत्र में बनी रहती थी। जिस तरह से मेरे माता पिता के घर में नहीं रहने पर विधानसभा की जनता ने मुझे परिवार का स्नेह दिया उसके लिए मैं नतमस्तक हूँ।

*इस तरह से हुआ कार्यक्रम*-

आम लोगों के लिए मसीहा एवं हक की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का जब बड़कागांव आगमन हुआ तो ढोल ताशे पटाखों के शोर से व योगेंद्र साव जिंदाबाद अंबा प्रसाद के जिंदाबाद नारे से पूरा बड़कागांव गुंजायमान रहा| सर्वप्रथम पकरी बरवाडीह स्थित रामजानकी मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में पूर्व मंत्री एवं विधायक ने पूजा अर्चना की| तत्पश्चात पैदल बरवाडीह से बड़कागांव चौक तक जुलूस की शक्ल में हजारों की संख्या में फूल बरसाते हुए अपने जननायक का स्वागत किया इस दौरान उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की |बड़कागांव चौक में 50 किलो के माला से उन्हें सुशोभित किया गया, जगह जगह पर लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया| सूर्य मंदिर करणपुरा महाविद्यालय के बाहर स्वागत के क्रम में हजारों लोगों ने उनसे मुलाकात की, तत्पश्चात गरीखुर्द होते हुए हुए माता स्थान कंडाबेर को रवाना हुए एवं विधिवत पूजा अर्चना की उसके बाद बेलतू होते हुए कई मंदिरों में पूजा अर्चना कर पैतृक गांव ठुठगवा पहुंचे, इस दौरान पूरा क्षेत्रवासी नाचते गाते रहे|

Related posts

Leave a Comment