दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची प्रखंड के दर्जनो समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार और खीरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थिति में जदयू पार्टी का दामन थामा। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने जदयू में शामिल होने वाली ढाँगी पंचायत निवासी रेणु देवी,कुन्ती देवी,कौशल्या देवी,प्रियंका देवी,तथा फूलकुमारी देव्या को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी । इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ रही है। पार्टी में सभी का स्वागत है। जदयू पार्टी में महिलाओं का सम्मान सबसे अधिक है। अभी लोकसभा का चुनाव हो रहा है और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को केला छाप पर वोट देकर विजय बनाना है। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महिला सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान,अ०जा०प्र०धनबाद जिला महासचिव अशोक कुमार दास, मुजाहिद अंसारी, महेन्द्र मोहली,प्रेम रजक,अभिषेक,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment