Birsa Times

ट्रेन के जनरल कोच में मिला लावारिस बैग, आरपीएफ ने बरामद की विदेशी शराब

ट्रेन के जनरल कोच में मिला लावारिस बैग, आरपीएफ ने बरामद की विदेशी शराब

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
अजय कुमार कुशवाहा

बरहरवा साहिबगंज- रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को सफलता मिली है। जांच के दौरान एक लावारिस बैग से विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं।मंगलवार सुबह आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ एवं सीपीडीएस की संयुक्त टीम स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की सघन जांच कर रही थी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 13409 के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पहुंचने के बाद उसके जनरल कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट के नीचे रखा एक संदिग्ध बैग टीम की नजर में आया।बैग के संबंध में कोच में मौजूद यात्रियों से जानकारी ली गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसका मालिक नहीं निकला। इसके बाद यात्रियों की मौजूदगी में बैग खोला गया, जिसमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब रखी हुई मिली। बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1, मैजिक मोमेंट्स वोडका और इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की कुल 12 बोतलें शामिल थीं।
आरपीएफ के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 4.875 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4,680 रुपये आंकी गई है। शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा मामले की सूचना उत्पाद विभाग, साहिबगंज को भेज दी गई है।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से प्रतिबंधित वस्तुओं की ढुलाई रोकने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि रेलवे क्षेत्र को सुरक्षित और अवैध कारोबार से मुक्त रखा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *