विकाश कुमार
कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु पंचायत के इस्लामपुर में सरकारी चापानल में मोहम्मद वहीद के द्वारा मोटर लगाकर निजी उपयोग किया जा रहा है। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने बताया की इस चपाकल से करीब 20 परिवार पानी पीते है, परंतु जबसे इसमें मोटर लगाया गया है उस समय से पानी गंदा आता है और पानी की लेयर भी गिर गया गया है जिसके वजह से पानी भी पहले से कम हो गया है। एक तरफ झारखंड सरकार सभी को पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके कई योजना चला रही है। वही इस भीषण गर्मी में जलस्तर कम हो रहा है और पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। वही दबंगतापूर्वक और मनमाने तरीके से सरकारी चापानल में मोटर लगाकर निजी लाभ के लिए उपयोग से 20 परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र चपाकाल से मोटर निकलवा कर दोषी व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई की करने की मांग की है।
