दो साइबर अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार 

मनीष बरणवाल 

जामताड़ा :एस पी जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, नाला प्रभाग जामताड़ा के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए कोरों थाना अन्तर्गत ग्राम दिगबाद में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान दो साईबर अपराधी रंगे हाथ पकड़े गए। 

साइबर अपराधी  लालमुनी कुमार मंडल और सुरेश मंडल दोनों ग्राम दिगबाद, थाना करौ, जिला देवघर के पास से तीन फर्जी मोबाईल,छह सिम के साथ पकड़े गये। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 39/24 धारा 414/419/420/467/ 468/471/120 (बी) भादवि एवं 66(बी) (सी) (डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार साइबर अपराधी बीएसएनएल सीम के वाई सी वेरीफिकेशन करने के नाम पर साईबर ठगी करते थे।

Related posts

Leave a Comment