*दहशत फैलाने की नियत गोलीबारी करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

साहिबगंज:- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा टोली में 1 दिसंबर की संध्या दहशत फैलाने की नियत से की गई गोलीबारी मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर बताया कि ओझा टोली में दो बाइक पर सवार युवकों ने गोलीबारी की थी।

मामले में नगर थाना में केस संख्या 143/ 22 दर्ज कर आरोपियों की पहचान उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इसके लिए नगर थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

टीम ने तकनीकी सहयोग लेते हुए पेशेवर तरीके से छापामारी कर मामले के आरोपी पुरानी साहिबगंज निवासी अभिषेक यादव व गुलशन कुमार वर्मा एवं कमल टोला निवासी कुंदन यादव अजय पासवान को अवैध दो देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस दो मोबाइल एवं एक बुलेट संख्या जेएच-17 भी 4905 के साथ धर दबोचा।

इस मामले में अलग से नगर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 3 का अपराधिक इतिहास भी रहा है। अभिषेक यादव पर नगर थाना में कांड संख्या 107/22 व 83/20 गुलशन कुमार वर्मा पर कांड संख्या 107/22 वह अजय पासवान पर कांड संख्या 123/21 दर्ज है।

मौके पर इंस्पेक्टर शाह नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, एसआई प्रणीत पटेल व अन्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment