दो अपराधियों को बगोदर पुलिस ने दबोचा

दो अपराधियों को बगोदर पुलिस ने दबोचा

 

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के प्रतिबंधित अपराधी संगठन एनएसपीएम को हथियार आपूर्ति करनेवाले समेत दो अपराधियों को दबोचने में बगोदर पुलिस ने सफलता पायी। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नौशाद आलम और थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में लव कुमार सिंह, लातेहार के बाड़ी गांव का रहनेवाला है। दूसरा अपराधी सुबोध सिंह बिहार के मुज्जफरपुर का रहनेवाला है। दोनों अपराधियों के पास से दो मोबाइल जब्त भी किये गये। गिरफ्तारी से पहले सुबोध सिंह ने एनएसपीएम के सरगना उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय से बातचीत भी की थी। दो दिन पहले इसी गिरोह के गिरफ्तार पांच अपराधियों की गिरफ्तारी से जुड़े डिजिटल, प्रिंटऔर चैनल की खबर को सुबोध सिंह ने सरगना उमेश गिरि को वाट्सअप भी किया था। प्रेसवार्ता के क्रम में दोनों पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुज़फ्फरपुर निवासी और गिरोह का यह अपराधी सुबोध सिंह अक्सर पूरे गिरोह को हथियार सप्लाई करता रहा था। अधिकारयों ने बताया कि दोनों बेहद शातिर अपराधी हैं। गिरोह के साथ मिल कर लूट, अपहरण और हत्या तक की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इन दोनों की गिरफ्तारी से गिरोह को तगड़ा झटका लगा है। गिरोह को हथियार सप्लाई करनेवाले को ही इस बार पुलिस ने उसके गांव से दबोचा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन दोनों के खिलाफ गिरिडीह के बगोदर के साथ हजारीबाग के विष्णुगढ़ और पलामू में अपहरण और लूट के कई केस दर्ज हैं।

Related posts

Leave a Comment